बिहार(BIHAR):बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासत गरमाई हुई है। बिहार में NDA के साथ-साथ महागठबंधन ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इस सबके बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी बिहार की राजनीति में एंट्री करके सबको चौंका दिया है। खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पटना की गलियों में फिर से चुनावी नारे गूंजने लगे, एक नई आवाज दिल्ली से चली, “अब बिहार भी बदलेगा।” आम आदमी पार्टी ने बिहार की सियासी जमीन पर 243 सीटों की पटकथा लिखने का ऐलान कर दिया है और सबसे बड़ा ऐलान ये, “न महागठबंधन, न NDA, ये अकेली सियासी लड़ाई होगी ‘आप’ बनाम बाकी सब की।” जब RJD और कांग्रेस टिकट बांटने की उलझन में थे, तब AAP ने बिना लाग-लपेट कहा, “हम अकेले लड़ेंगे और जीतेंगे।” आप के इस ऐलान से RJD और कांग्रेस की रणनीति को झटका लगा है। एक ओर NDA में मोदी ब्रिगेड की तैयारी, दूसरी ओर महागठबंधन में सीटों का खींचतान, अब तीसरी ओर, केजरीवाल का आत्मविश्वास।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

