धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को आईआईटी (आईएसएम) के विस्तारीकरण और द्वितीय परिसर निर्माण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में एग्यारकुण्ड अंचल के विभिन्न मौजों में 226.98 एकड़ भूमि आईआईटी (आईएसएम) के द्वितीय परिसर के लिए हस्तांतरित की गई थी। आईआईटी प्रबंधन द्वारा कार्य शुरू न होने के कारण कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण हो गया है।
उपायुक्त ने अतिक्रमण हटाने के लिए बीपीएलई एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में माननीय विधायक निरसा अरूप चटर्ची, सरकारी अधिवक्ता अमरेन्द्र सहाय, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अनुमण्डल दंडाधिकारी राजेश कुमार, अंचल अधिकारी एग्यारकुण्ड कृष्ण कुमार मरांडी, आइआइटी (आईएसएम) के कुलसचिव प्रमोद कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

