डीएसपी प्रशिक्षु प्रदीप मिंज के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग…दो दर्जन वाहनों के शीशे से काले फिल्म उतारे गए…

डीएसपी प्रशिक्षु प्रदीप मिंज के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग…दो दर्जन वाहनों के शीशे से काले फिल्म उतारे गए…

धनबाद(DHANBAD):वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) प्रदीप मिंज के नेतृत्व में आज विशेष वाहन जांच अभियम चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।

डीएसपी प्रदीप मिंज के नेतृत्व में शनिवार को मेमको मोड़ व विनोद बिहारी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिये वाहनों की विशेष जांच की गई। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन चार पहिये वाहन पर लगे काले शीशे उतारे गये

जांच अभियान के दौरान यातायात नियम के उल्लंघन करने पर 1 0 वाहनो से जुर्माना भी वसूला गया। डीएसपी ने बताया कि वाहनों में अवैध तरीके से लगे बोर्ड, प्रेसर हॉर्न व काले शीशे वाले गाड़ियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील भी की गई।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *