कर्ज के बोझ से दबकर युवक ने की आत्महत्या, शराब और जुआ ने कर्जदार बनाया…

कर्ज के बोझ से दबकर युवक ने की आत्महत्या, शराब और जुआ ने कर्जदार बनाया…

धनबाद(DHANBAD): कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक कॉलोनी में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम भोलू साव (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता मनोज साव बताया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह जब शव को शमशान ले जाने की तैयारी चल रही थी तभी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक शराब व जुआ का शिकार था। जुआ में लाखों रुपये कर्ज हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार कई बार पिता से पैसा लेकर कर्जदार को दिए उसके बावजूद कर्ज बढ़ता जा रहा था। गुरुवार को अपनी पत्नी के गहने मांग रहा था। पत्नी ने गहना देने से इनकार कर दिया। जिसके कुछ देर बाद शाम को युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक की पत्नी भी घर पर ही मौजूद थी। भोलू की शादी एक डेढ़ साल पहले हुई थी। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। लोग स्तब्ध हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में लगातार यह चर्चा हैं कि आज के समय में नशा, जुआ और कर्ज जैसी बुराइयां युवाओं को किस कदर अंदर से तोड़ रही हैं। यह आत्महत्या सिर्फ एक व्यक्ति की निजी त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के उस अंधेरे कोने को उजागर करती है जहां नशा और जुए की गिरफ्त में आकर युवा अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *