
ना खाता ना बही जो आका कहे वही सही- रत्नेश यादव
झरिया(JHARIA): झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष रत्नेश यादव ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा है कि जिला अध्यक्ष संतोष सिंह मनमाने तरीके से मुझे नगर अध्यक्ष पद से हटाया उनका कहना है जो मै कहु वो करो नहीं तो पद से हाथ धो बैठोगे धनबाद ज़िला अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र दिनांक 05-04-2025 के पत्र में कार्यकारी अध्यक्ष का नाम अंकित है जबकी दिनांक- 23-03-25 के पत्र में कार्यकारी अध्यक्ष का नाम नही है एवं प्रदेश अध्यक्ष का हस्ताक्षर भी नही है दोनो पत्र में भिन्न है कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू को मोटा रकम देकर साजिस के तहत मुझे हटाया गया। श्री यादव ने कहा कि ये वही संतोष सिंह है जो बाघमारा, झरिया, एवं धनबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हरवाने का काम किया है सुरेश सिंह जी के समय गन्दा इशारा करके चुनाव हरवाने का काम किया है। लोकसभा में तबियत खराब होने का नौटंकी किया जिला अध्यक्ष धनबल का प्रयोग करके योग्य व्यक्ति को पद से हटा के कांग्रेस को कमजोर एवं भाजपा को राजनितिक लाभ पहुँचाने का काम किया है। इससे ये साबित होता है की संतोष सिंह कांग्रेस का चोला पहन के भाजपा के एजेंट के रूप मे काम कर रहे है। मेरी प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध है की मेरा निष्काशन का पत्र जारी करके स्पष्ट करे की झरिया नगर अध्यक्ष कौन है।
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने रत्नेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव के खिलाफ लगातार अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त होने की सूचना मिल रही थी। जिससे पार्टी की छवि ख़राब हो रही थी,इसको देखते हुए उनके उपर कार्रवाई किया गया है जिसके चलते रत्नेश यादव अनाप-शनाप बयान जारी कर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहें..पूरे मामले से पार्टी के वरीय नेताओं को भी अवगत कराया गया है..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

