धनबाद(DHANBAD ): धनबाद SSP के आदेश पर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के पोखरिया में बीती देर रात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ..
जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक थार और एक स्कॉर्पियो को रोका जिसमें सवार एक शराब तस्कर को पकड़ा गया जबकि गाड़ी में सवार दूसरे शराब तस्कर भागने में सफल रहें… डीएसपी डीएन बंका ने बताया कि दोनों ही गाड़ी से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब ,अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा स्प्रिट, कैरेमल,रैपर स्टीकर ,ढक्कन आदि बरामद किए गए… स्कॉर्पियो से गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर का नाम मो. युनुस अंसारी है…ये निरसा के बेनगड़िया का रहने वाला है..वही दूसरा सहयोगी विकास सहनी मौके से फरार हो गया …इस अवैध शराब कारोबार का वहीं मास्टर माइंड है,…वो निरसा का जोगीतोपा का रहने वाला है… जबकि थार को चला रहा युवक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा …हालांकि दोनों ही गाड़ियों से 480 लीटर स्प्रिट,06बंडल रॉयल चैलेंज,48 बोतल इंपीरियल ब्लू,1000 बोतल ढक्कन,02 बंडल स्टीकर ,गंध के लिए इस्तेमाल होने वाला कैरेमल बरामद किया गया वही थार और स्कॉर्पियो जब्त किए गए है,..इस पूरे मामले में पूर्वी टुंडी थाना में केस दर्ज किया गया है..
NEWS ANP के लिए गोविंद के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

