झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हाल ही में देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट के दौरान झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियाँ तथा भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. अंसारी ने झारखंड के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहयोग की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, और अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की आवश्यकता को रेखांकित किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुलाकात को स्वास्थ्य नीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले महीनों में राज्य में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जा सकती है।
इस दौरान इरफ़ान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री J.P.Nadda से मुलाकात की एवं झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आगे बढ़ाने और सहयोग के लिए प्रमुख विषयों पर चर्चा भी की।
झारखंड को केंद्र से मिली ऐतिहासिक सौगात!
6 नए मेडिकल कॉलेज
4000 करोड़ की मेडिको सिटी
रांची को मिलेगा दूसरा AIIMS
2 मेडिसिन टेस्टिंग लैब्स की मंजूरी
आयुष्मान भारत भुगतान पर समाधान
रिनपास को मिलेगा नया जीवन
“झारखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमने अपना हक लिया है!” अब इलाज के लिए न होगा पलायन — झारखंड बनेगा मेडिकल हब
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

