धनबाद(SINDRI): ईद- उल -अज़हा (बकरीद)के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को सिंदरी थाना परिसर एवं गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार एवं गौशाला ओपी पु०अ०नी० सत्यानंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में थाना के पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी ,राजनीतिक कार्यकर्ता, जमा मस्जिद की प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित सदस्यों को सरकार की गाइडलाइन की जानकारी दी गई जिसमें त्योहार में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। व्हाट्सएप ग्रुप में गलत संदेश देने पर, जिससे दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचती हो उस ग्रुप के ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी बताया गया।पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव साझा किए ,जिसे नोट कर पुलिस अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में सिंदरी थाना के पुलिस अधिकारी जिसमें एस .आई देवचंद हंसदा, एस आई प्रभु दांन कुजूर,एस आई विनोद टोप्पो ,हवलदार शंभू एवं गौशाला ओपी में स० अ० नि०हरेंद्र मरांडी,स०अ०नि० वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।सिंदरी थाने में उपस्थित जनप्रतिनिधि जिनमे दिनेश सिंह, महेंद्र पांडेय , शैलेंद्र द्विवेदी, अरविंद पाठक, गुरचरण सिंह, राघव तिवारी, राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, रंजना शर्मा, शाबीर खान, मोहम्मद कामरान सोनाराम माझी, एवं गौशाला ओपी में अशोक कुमार सिंह, देवनंदन सिंह, सहदेव सिंह, अशोक महतो ,सुशील दुबे ,दशरथ ठाकुर ,वैजयंती देवी, चूंमकि देवी, सावित्री पांडे आदि उपस्थित थीं।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

