डीसी और एसपी ने पाकुड़ प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…

डीसी और एसपी ने पाकुड़ प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…


स्लग फ्लैगमार्च
पाकुड़ बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड मे दिख रहा है डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने पाकुड़ प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पाकुड़ जिला वासियों को विश्वास दिलाया कि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है फ्लैग मार्च के दौरान डीसी मनीष कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की सूचना या समस्या के लिए 24×7 कंट्रोल रूम मे सम्पर्क करें डीसी ने अफवाहों से बचने और उन्हें साझा करने से पहले सत्यापन करने की अपील की डीसी ने अफवाहों से बचने और उन्हें साझा करने से पहले सत्यापन करने की अपील करते हुए कहा शांति और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे क साथ बकरीद मनाएं. “सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट न करे जिससे किसी की भावना आहत हो,उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रहेगी.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *