उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक…

उपायुक्त ने सदर अस्पताल के आधारभूत संरचना को लेकर किया बैठक…

स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता- उपायुक्त

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 05 जून 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सदर अस्पताल एवं अस्पताल परिसर के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने से सम्बंधित बैठक समाहरणालय सभागार में कई गई।

इस दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल, आयुष केंद्र समेत परिसर अंतर्गत आधारभूत संरचना से संबंधित चल रहे नवीनीकरण कार्य , नए निर्माण के लिए पुराने बिल्डिंग(जो प्रयोग के लायक न हो) को तोड़ने का कार्य समेत अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ हीं परिसर अंतर्गत चल रहे एएनएम स्कूल के संचालन, सीट, व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रोजेक्ट में शौचालय, स्नान घर, लांड्री हेतु एक अलग भवन बनाने हेतु सुझाव दिए। साथ ही नवीनीकरण कार्य में तेजी लाते हुए जल्द समाप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन, सदर के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *