विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण…

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने किया पौधारोपण…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत धनबाद सदर के बगुला स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में पौधारोपण किया।

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक रीति रिवाज से उपायुक्त का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की वार्डन ने उपायुक्त को पौधा भेंट किया।

पौधारोपण करने के बाद उपायुक्त ने हर पौधे को विद्यालय की एक छात्रा के साथ टैग करने तथा छात्राओं को पौधे की अच्छे से देखभाल करने को कहा।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, एडीपीओ आशिष कुमार के अलावा विद्यालय के शिक्षक व कर्मी मौजूद थे

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *