रांची(RANCHI):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को धनबाद जिला व राज्यन्तर्गत महत्त्वपूर्ण पथों के मध्य फ्लाई ओवर, रेलवे ओवर ब्रिज (R.O.B.) सहित पथ के निर्माण हेतू स्वीकृति प्रदान करने की माँग को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले एवम उन्हें इस संबंध में पत्र भी सौंपा.
विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विस्तार पूर्वक मामले की गंभीरता से अवगत कराया.
विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया एवम माँग की,
धनबाद जिलान्तर्गत व मेरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में विगत पाँच वर्षों से भी ज्यादा समय से अनेक पथ जीर्णशीर्ण अवस्था में हो चुकें हैं। साथ ही राज्य मुख्यालय से धनबाद जिला मुख्यालय आवागमन हेतू मुख्य मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण स्थानीय सहित दूरदराज से आवागमन करने वाले यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है और गाड़ियों के परिचालन में अप्रत्याशित वृद्धि भी होती जा रही है। जिन पथों का निर्माण, पथों के मध्य फ्लाई ओवर (R.O.B. सहित) का निर्माण जनहित मे अत्यावश्यक है,
उसकी विवरणी निम्नवत् है
- मेमको मोड़ पर फ्लाई ओवर का निर्माण :- यह पथ मेरे धनबाद विधानसभा क्षेत्र व जिला मुख्यालय का महत्त्वपूर्ण पथ है, जिसका निर्माण अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। यह पथ जिला समाहरणालय से लेकर विभिन्न कार्यालयों को भी जोड़ने वाला प्रमुख पथ है। पथ के संदर्भ में यह भी ज्ञात होगा कि इनके निर्माण हेतू भौतिक प्रतिवेदन (Feasibility Report ) Consultant द्वारा तैयार कर केन्द्रीय निरूपण संगठन, पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड, राँची को भेजी जा चुकी है. विधायक सिन्हा ने अपने पत्र के साथ जो के साथ संलग्न भी कर के मुख्यमंत्री को दिया. विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि, परन्तु अबतक पथ के निर्माण हेतू तकनीकि व प्रशासनिक स्वीकृति लम्बित है।
विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि,उक्त पथ के संदर्भ में, मैने सदन के माध्यम से (गैर सरकारी संकल्प की सूचना ) और विभिन्न प्रश्न आयामों के माध्यम से आपका ध्यान आकृष्ट लगातार कराता रहा हूँ। - बैंक मोड़ से धनसार (भाया जोड़ाफाटक) तक फोर लेन पथ निर्माण मुख्यालय व राज्यन्तर्गत मुख्य पथ है, जिसका निर्माण जनहित में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इस पथ के :- यह पथ भी धनबाद जिला संदर्भ में यह ज्ञात हुआ है कि पथ निर्माण हेतू प्राक्कलन प्रस्ताव की तकनीकि स्वीकृति मिल चुकी है, परन्तु प्रशासनिक स्वीकृति के प्रत्याशा में लम्बित है।
- बैंक मोड़ से भाया केन्दुआ महुदा – राजगंज New NH-32. तक जोड़ने हेतू पथ का निर्माण :- यह पथ राज्य मुख्यालय राँची से बोकारों होते हुए धनबाद को सीधी मार्ग से जोड़ने वाला एक प्रमुख तथा व्यस्ततम् मार्गों से एक है, जिसका निर्माण जनहित में किया जाना महत्त्वपूर्ण होगा। धनबाद के बैंक मोड़ से भाया केन्दुआ महुदा-राजगंज New NH-32. तक पथ के निर्माण होने से जहाँ एक ओर राजगंज से बोकारों का जुड़ाव होकर आवागमन सुगम हुई है, वहीं दूसरी ओर से इसके निर्माण होने से स्थानीय सहित दूरदराज के यातायात में भी सुगमता आएगी।
यह पथ धनबाद जिला - पूजा टॉकिज (धनबाद) से जोड़ाफाटक तक फ्लाई ओवर का निर्माण :- मुख्यालय अन्तर्गत एक महत्त्वपूर्ण पथ है, जहाँ घनी आबादी निर्वासित है तथा 24 घंटे हल्की तथा भारी वाहनों का आवागमन होता है।
- महुदा राजगंज New NH-32. के मध्य सोनारडीह रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (R.O.B.) का निर्माण :- यह पथ राज्यन्तर्गत प्रमुख पथ है, जो धनबाद बोकारो राँची को जोड़ती है। इस पथ के मध्य सोनारडीह रेलवे क्रांसिग पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण नहीं होने तथा रेल आवागमन होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आवागमन में कठिनाईयाँ होती है, इस रेलवे ओवर ब्रिज की निर्माण की मांग स्थानीय सहित दूरदराज से आवागमन करने वाले यात्रियों द्वारा विगत 20 वर्षों से की जाती रही है, जबकि दोनो ओर एप्रोच पथ का निर्माण हो चुकी है।
- विधायक राज सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से क्षेत्रहित और राज्यहित मे इन सभी कार्यों को उक्त वर्णित सभी महत्त्वपूर्ण पथों (फ्लाई ओवर, R.O.B. सहित) के निर्माण के निमित्त अग्रेत्तर कार्रवाई जल्द से जल्द करने की माँग की.
NEWS ANP के लिए रांची से वी. सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

