विधुत आपूर्ति बाधित होने से झरिया में जलापूर्ति बाधित…

विधुत आपूर्ति बाधित होने से झरिया में जलापूर्ति बाधित…

झरिया(JHARIA):झामड़ा जल संयंत्र केन्द्र जामाडोबा में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है।

जल संयंत्र केन्द्र के कर्मियों ने बताया है की बुधवार को सुबह से ही 6 घंटे तक जामाडोबा 4 नम्बर बिधुत आपूर्ति केन्द्र से बाधित रहा, जिससे की समाचार लिखे जाने तक जलापूर्ति नही किया गया है।

वही सोमवार को 3 घंटे, मंगलवार को 3 घंटे 40 मिनट तक बिधुत आपूर्ति बाधित रहा है। सोमवार से ही झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहा है। दूसरी ओर बकरीद पर्व नजदीक है और पानी की सप्लाई बंद हो गया है। जिससे की स्थानीय लोगों में झमड़ा के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने बताया है की बकरीद में पानी की आपूर्ति नही होने से आंदोलन किया जायेगा।

झामडा जल संयंत्र केन्द्र के जल कार्य अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया है की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति नही की जा रही हैं। बिजली आपूर्ति शुचारु होने के बाद जलापूर्ति बेहतर किया जायेगा.

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *