हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कर ली शादी, देखिए दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरें…

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने कर ली शादी, देखिए दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीरें…

टीवी की दुनिया से निकल कर बॉलीवुड और ओटीटी वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा बनकर घर-घर में छाने वाली हिना खान को उनकी लाइफ का प्यार भी इसी शो में मिला। नोकझोक और छोटी तकरार से शुरू हुई दोस्ती इस शो के सेट पर ही गहरी हुई और इनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि 10 साल से ज्यादा की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया है। जी हां, एक्ट्रेस ने बिना शोर-शराबे के गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी से शादी कर ली है। कैंसर से जूझते हुए एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ को नया मोड़ दिया है। हर मोड़ पर उनका साथ देने वाले रॉकी को उन्होंने अपना हमसफर चुना है। दोनों की शादी बिल्कुल फेरीटेल वेडिंग जैसी दिख रही है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर के इसकी जानकारी अपने फैंस संग साझा की है।

हिना खान ने किया ये पोस्ट
हिना खान ने बुधवार यानी 4 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर ली है। मशहूर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा की हैं जो किसी ड्रिमी वेडिंग फोटोज से कम नहीं लग रही हैं। हर एक तस्वीर काफी खूबसूरत है। कपल एक साथ काफी खुश, उत्साहित और मेड फॉर ईच अदर लग रहा है। एक्ट्रेस ने शादी की शानदार तस्वीरें शेयर की और लिखा, ‘दो अलग-अलग दुनियाओं से हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जीवन भर रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’

कैसा है हिना और रॉकी का लुक
सामने आई तस्वीरों में हिना खान और रॉकी जयसवाल एक साथ खड़े दिख रहे हैं। रॉकी ने व्हाइट कुर्ता-पजामा कैरी किया है। वहीं हिना खान ने लाइट ग्रीन रंग की रॉ सिल्क साड़ी कैरी की है। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। उनकी जड़ाऊ ज्वेलरी भी मनीष मल्होत्रा कलेक्शन से ही है। अपनी शादी के लिए हिना खान ने ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी चुनी, जिसकी बुनाई में सोने और चांदी के धागों से सदियों पुराने रूपांकनों को दर्शाया गया है। हल्के लाल रंग के बॉर्डर, धागे के काम और जरदोजी से कढ़ाई की गई है। गोटा डिटेलिंग ने कपड़े में गहराई जोड़ दी, जबकि स्कैलप्ड हेम के साथ एक नरम गुलाबी घूंघट ने एक स्वप्निल फिनिश दी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *