ईद-उल-जोहा को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न…

ईद-उल-जोहा को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न…

सोशल मीडिया में दुष्प्रचार फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उपायुक्त

कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने वाले पर होगी एफआईआर – वरीय पुलिस अधीक्षक

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों ने पानी, बिजली, साफ सफाई इत्यादि से संबंधित जो भी मुद्दे उठाए हैं उसका जिला प्रशासन द्वारा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया में दुष्प्रचार या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने का प्रयास न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली अफवाह या दुष्प्रचार की जानकारी निकटतम थाना को दें। अफवाह फैलाने वाले को भी ऐसा करने से रोकें।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने सभी को ईद-उल-जोहा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हर्षोल्लास का त्योहार है। सभी मिलजुल कर पाक उद्देश्य से इसको मनाएं…

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से मुहल्ले के उपद्रवी तत्वों, सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वालों, मोटरसाइकिल का साइलेंसर मोडिफाइ कर तेज ध्वनि से आवाज निकालने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की…

बैठक में भोला राम, श्री राम गोपाल भुवानिया, मुन्ना सिद्दीकी, मदन महतो, श्री गुरमीत सिंह, विष्णु त्रिपाठी, भगत सिंह, अरिंदम बनर्जी, विजय शर्मा, शकील अहमद, मेराज खान, गुल्लू चौधरी, मोहम्मद कयूम खान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद अफजल, महादेव हांसदा, बैजनाथ यादव, निसार आलम, शमशेर आलम, अजय कुमार तिवारी, डब्लू बाउरी, डी.एन. प्रसाद यादव, कुलदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पियूष सिन्हा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, सभी अंचल अधिकारी, सभी विभागों के पदाधिकारी, डीएसपी शंकर कामती, धीरेंद्र नारायण बंका, सुमित कुमार, नौशाद आलम, अरविन्द कुमार सिंह, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *