बोलपुर आईसी पर बालू माफियाओं से वसूली का आरोप विभागीय जांच शुरू….

बोलपुर आईसी पर बालू माफियाओं से वसूली का आरोप विभागीय जांच शुरू….

बोलपुर(BENGAL): बीरभूम जिले के बोलपुर थाना आइसी लिटन हालदार और तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल के बीच हुए अशालीन आचरण को लेकर जहां अनुब्रत मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू हुआ है वही थाना के आइसी लिटन हालदार के खिलाफ भी बालू माफिया से संबद्ध और जबरन वसूली की मिली शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है. बीरभूम एसपी अमनदीप ने बताया कि सब विषयों को लेकर विभागीय जांच शुरू हुई है. अनुब्रत मंडल को गत सनी रवि और सोमवार को बोलपुर एसडीपीओ कार्यालय में हाजिर होने का नोटिस जारी किया गया था लेकिन अनुब्रत मंडल ने अस्वस्थ होने का दावा कर मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया है. हालांकि इस मेडिकल सर्टिफिकेट को लेकर भी कई तरह के सवाल उठने लगे है. इधर अनुब्रत मंगलवार को भी सिउड़ी जिला अदालत अथवा कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए कोई आवेदन नहीं किया है. उन्हें चिकित्सकों ने पांव दिनों के लिए रेस्ट करने का निर्देश दिया है. बोलपुर थाना आइसी लिटन हालदार दो वर्ष पूर्व ही सीआईडी से बोलपुर थाना के आईसी पद पर आसीन हुए थे.बोलपुर नागरिक मंच ने बोलपुर थाना आईसी के खिलाफ बालू माफियाओं से संबंध और हर काम के लिए वसूली का आरोप लगाते हुए हाल ही में थाना घेराव कर विक्षोभ जताया था. हालांकि बिलपुर थाना आईसी लिटन हालदार ने इन सब आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें फंसाने की कोशिश बताया जा रहा है. थाना आईसी के मोबाइल से ऑडियो भाजपा के पास कैसे पहुंचा इसकी भी जांच विभाग कर रही है.

NEWSANP के लिए बीरभूम से सुनील सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *