धनबाद(DHANBAD):धनबाद में SSP के निर्देशानुसार ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया. रणधीर वर्मा चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर दौड़ रही काले शीशे लगे वाहनों के फिल्म को निकलवाया. साथ ही जुर्माना भी लगाया गया.सार्जेन्ट राकेश कुमार दूबे ने बताया कि सड़कों पर दौड़ रही इस तरह के ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. अभियान के दौरान सड़कों पर दिखने वाले इस तरह के वाहनों के ब्लैक फिल्म को निकाला जायेगा. इसके अलावा उक्त कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जायेगा.बता दें कि वाहनों में काली फिल्म लगाने पर जुर्माना लगता है। यदि आपकी गाड़ी में काली फिल्म लगी है, तो पुलिस इसे उतार सकती है और आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाना गैरकानूनी है.
NEWS ANP के लिए गोविंद की रिपोर्ट…

