धनबाद(DHANBAD) : कतरास छाताबाद निवासी समाजसेवी केदार सिंह उम्र 80 का निधन हृदय गति रुकने से हो गया. अपने पीछे मनोज सिंह पुत्र राखी सिंह, निहारिका सिंह पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. 5 जून को दिन 1 बजे श्रद्धांजलि सभा रखी गई है .उनके निधन पर धनबाद सांसद ढुलू महतो,बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, सुरेंद्र कुमार लोयलका, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता दीप नारायण भट्टाचार्या, श्रवण खेतान, सुरेश केडिया, इंदर सिंह, मनोज खेमका आदि ने शोक व्यक्त किया है.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

