DGP ने पलामू DIG नौशाद आलम को दिये टास्क…

DGP ने पलामू DIG नौशाद आलम को दिये टास्क…

रांची(RANCHI) : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता से आज यानी सोमवार को पलामू के रेंज DIG नौशाद आलम ने मुलाकात की। यह मुलाकात रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के DGP ऑफिस में हुई। DIG नौशाद की डीजीपी से यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट थी। मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने डीआईजी नौशाद आलम से पलामू क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने को कहा। साथ-साथ नक्सल विरोधी रणनीतियों को परिष्कृत करने, संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने एवं विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। बता दें कि इससे पहले नौशाद आलम मुख्यालय में बतौर कार्मिक DIG पोस्टेड थे। अब उनका तबादला पलामू के रेंज डीआईजी के तौर पर कर दिया गया है। उनकी जगह बोकारो डीआईजी सुरेंद्र झा को कार्मिक का नया डीआईजी बनाया गया है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *