खड़े हाईवा में देर रात अचानक लगी आग…

खड़े हाईवा में देर रात अचानक लगी आग…

पाकुड़(PAKUD): खड़े हाईवा मे लगा आग पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक के पास बायपास रोड पर एक बड़ी घटना सामने आई। यहां खड़े एक हाईवा में देर रात अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना और मुफ्फसिल थाना को सूचित किया। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास और मुफ़सील थाना प्रभारी संजीव झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवा खाली था और उसमें चालक या खलासी मौजूद नहीं थे।

आग हाईवा के केबिन से शुरू हुई और धीरे-धीरे फैलती गई। आग ने वाहन के टायरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का कहना है कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो हाईवा की हवा टंकी में विस्फोट हो सकता था।

इस क्षेत्र में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में नगर थाना क्षेत्र के डाकघर में भी आग लगी थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था। दमकल विभाग पूरी तत्परता से अपना काम कर रहा है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *