धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 2/6/25 को धनबाद करणी सेना ने अनुष्का सिंह को सीबीएसई बोर्ड से धनबाद स्कूल , हिरक ब्रांच मे बारहवी क्लास मे 94 % लाकर स्कूल टॉपर बनने पर अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
करणी सेना के प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह राठौर ने अनुष्का सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि अनुष्का की सफलता से अन्य छात्रों ख़ासकर कन्याओ को प्रेरणा लेना चाहिए ।वर्तमान में सरकार एवं समाज ने भी बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया है। आगे उन्होंने कहा कि हमसबो को पूर्ण विश्वास है कि अनुष्का डॉक्टर बनकर अपने माता – पिता के सपने को पुरा करेगी।
करणी सेना धनबाद के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि अनुष्का की सफलता से समाज मे बालिका शिक्षा को बल मिलेगा एवं इनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए अनुकरणीय है । अनुष्का की सफलता के लिए उनके माता – पिता का संघर्ष एवं योगदान काबिलेतारीफ़ है। करणी सेना प्रतिभावान छात्रों के आर्थिक एवं अन्य मदद के लिए सदैव तत्पर है। जरूरतमंद छात्रों को व्यवधानरहित शिक्षा को लेकर करणी सेना भविष्य मे कार्यक्रम करेगा ।
सम्मान समारोह मे करणी सेना के पदाधिकारियों ने अनुष्का सिंह के पिता पप्पू सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम मे करणी सेना के जिला महासचिव रवि सिंह ,जिला संगठन मंत्री चन्दन सिंह उज्जैन,जिला सचिव विकाश सिंह , सन्नी प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

