पति के सामने महिला का गैंग”रेप, अस्पताल में घंटो तड़पती रही पीड़िता; चारों आरोपी गिरफ्तार….

पति के सामने महिला का गैंग”रेप, अस्पताल में घंटो तड़पती रही पीड़िता; चारों आरोपी गिरफ्तार….

बोकारो(BOKARO): झारखंड के बोकारो से एक अत्यंत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बोकारो में एक महिला का गैंगरेप उसके पति के सामने हुआ। आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित दंपत्ति शराब के नशे में था। बाजार से लौटते समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के 12 A स्कूल के पास का बताया जा रहा है, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। यह घटना देर शाम की बताई जा रही है। अपराधियों ने सबसे पहले पीड़िता के पति के हाथ पैर बांध उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद महिला के साथ 4-5 दरिंदो ने सामूहिक घटना को अंजाम दिया।

4 से 5 युवकों ने दिया घटना को अंजाम
पीड़िता ने बताया कि मेरे साथ 4 से 5 की संख्या में लड़कों ने एकांत में ले जाकर के बलात्कार किया। इस दौरान उन्होंने मेरे मुंह को दबा दिया ताकि आवाज ना कर सकूं। जब पति ने इसका विरोध किया तो उन्होंने पति को भी खूब पीटा। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित दंपत्ति को थाने ले आई। इसके बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला असहनीय पीड़ा से घंटो तड़पती रही। पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *