धनबाद(SINDRI):सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को सिखों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस पावन मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रातः 8 बजे सहज पाठ का समापन किया गया। 10: 30 बजे से 11:30 तक स्त्री सत्संग सभा द्वारा सुखमणि साहब का पाठ किया गया। इसके बाद जमशेदपुर से पधारे सरदार जसपाल सिंह जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन दरबार सजाया गया एवं गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित उनकी वाणी का व्याख्यान किया गया। उपरांत गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि (पुजारी) सरदार बलवीर सिंह द्वारा सब जगत की भलाई के लिए अरदास की गई और गुरु ग्रंथ साहिब का उपदेश सुनाया गया । 2:00 बजे से सिख समाज के अलावा बड़ी संख्या में पधारे दूसरे धर्मों के लोगों ने पंगत में बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया।
गुरुद्वारा साहब के बाहर प्रातः 11:00 से तम्बू लगाकर छबील (शर्बत ) का आयोजन किया गया। राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा मीठा शरबत और चने का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो, जगदीश्वर सिंह, ओंकार सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहन सिंह, कुलबीर सिंह, लखजीत सिंह, प्रेम सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, सतविंदर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुलशन सिंह, मनजीत सिंह उप्पल, इंद्रजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, हरपाल सिंह ,नरेंद्र सिंह, मनजीत कौर, रूपा कौर ,हरदेव कौर, सुरेंद्र कौर , जसपाल कौर ,रीता कौर,प्रीत कौर, कुलवंत कौर ,पिंकी कौर,त्रिलोचन कौर ,रूपिंदर कौर,हरजीत कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

