धनबाद(DHANBAD):धनबाद के कोयलानगर में आयोजित भव्य “हँसी के रंग हिंदुस्तान के संग” कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को ठहाकों से भर दिया। इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ बाघमारा के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया।
कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से पहुँचे चर्चित कवियों ने अपनी बेहतरीन हास्य-व्यंग्य रचनाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मंच पर कभी कविता में सामाजिक कटाक्ष तो कभी हास्य की चुटीली धार ने माहौल को पूरी तरह सरस बना दिया।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी पूरे मनोयोग से कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनकी भावपूर्ण तथा हास्यप्रद अभिव्यक्तियों की सराहना की। कवियों ने विधायक महोदय को मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया और स्वागत किया।
इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। आयोजन स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा, जहां सैकड़ों लोग इस अनूठे कवि सम्मेलन का आनंद लेने पहुँचे थे।
“हँसी के रंग हिंदुस्तान के संग” जैसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मज़बूती देते हैं। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि कविता के ज़रिए समाज की गंभीर बातों को भी हल्के-फुल्के अंदाज़ में उजागर किया।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से गोविन्द मोदक की रिपोर्ट।

