धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बरटांड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. जिसमे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए पांच कंपनियों ने भागेदारी दी.भर्ती कैंप में करीब डेढ़ सौ वैकेंसी के लिए 500 सौ से ज्यादा बेरोजगार युवाओं ने भागेदारी दी.पांच कंपनियों में LIC,बीमा सखी,सुपरफास्ट सिक्यूरिटी सर्विस,केएल ग्रुप पहुंची है.नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि इस भर्ती कैंप में आनेवाले आवेदकों का चयन होने के बाद उन्हें ऑफर लेटर भी साथ साथ दिया जा रहा है. 15 हजार से 18 हजार के वेतन पर नौकरियां दी जा रही है जिनमे ईपीएफ और ईएसआई की भी सुविधा कम्पनियाँ दे रही है.उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर भर्ती कैंप एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. इस भर्ती कैंप के बाद अगली कड़ी में आगामी 20 जून को वृहत पैमाने पर रोजगार मेला का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे 25 से 30 कम्पनियाँ भाग लेंगी.
NEWS ANP के लिए गोविंद की रिपोर्ट

