लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न…

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला द्वारा पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन सम्बोसिस पब्लिक स्कूल, बरवाअड्डा में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन कुंभकार जी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री निताई रजवार जी द्वारा किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा जी ने पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने न केवल सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि अयोध्या, काशी, गया सहित देशभर में सैकड़ों मंदिरों का निर्माण कर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित किया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तारा देवी जी ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होलकर जी को महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और उनके सामाजिक तथा आध्यात्मिक योगदान को रेखांकित किया।

टुंडी विधानसभा प्रत्याशी विकास महतो जी ने माता अहिल्याबाई को 140 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भाजपा संगठन को ऐसे ऐतिहासिक अवसर को जनमानस से जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा जी ने माता अहिल्याबाई के कार्यों को आत्मसात करने का आग्रह करते हुए उन्हें सनातन धर्म की सशक्त प्रतीक बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता धरणीधर मंडल, मंडल अध्यक्ष सूजित प्रसाद चौधरी, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी ने भी संबोधित किया..

कार्यक्रम में रूप से जिला मंत्री आशीष मुखर्जी, जिला मीडिया प्रभारी रति रंजन गिरी जी,मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, दिनेश मंडल, तालेश्वर साव, परेश चंद्र दास, संत लाल प्रमाणिक , रवि कुमार जी सहित जिला के पदाधिकारीगण , मंडल अध्यक्ष गण, मण्डल पदाधिकारीगण , मंडलों के कार्यकर्ता आदि मुख्य रूप से शामिल हुए.. कार्यक्रम का धन्यवाद व्यापम जिला मंत्री संजय महतो जी ने किया।

Ha

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *