BIT छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संगठन प्रयास इंडिया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर CBSE और JAC 10 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया…

BIT छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संगठन प्रयास इंडिया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर CBSE और JAC 10 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया…

सिंदरी(SINDRI):बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संगठन प्रयास इंडिया के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई और जेएसी 10 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है।

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षा में रुद्र अभिषेक ने 96.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनके बाद मयंक पांडेय ने 90%, रोशन कुमार ने 82.4%, ओम मिश्रा ने 76%, शुभम कुमार ने 70%, मयंक पासवान ने 69%, और सागर कुमार राहा ने 67.6% अंक प्राप्त किए।

वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड की परीक्षा में बिनीता शर्मा ने सर्वाधिक 87.6% अंक हासिल किए। उनके अलावा अनामिका कुमारी ने 71.6%, हर्षिता चौधरी ने 69.2%, डॉली कुमारी ने 68.4%, खुशी कुमारी ने 64.8%, जूली कुमारी ने 57.6% और खुशी मंडल ने 53.6% अंक प्राप्त किए।

प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद बच्चों को दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा, मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग के कारण हर वर्ष विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है। संस्था का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान करना है।

विद्यालय प्रशासन, सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया और अभिभावकों ने इन विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष जताया है और सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *