धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण जन समस्याओं के समाधान हेतु ,बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता एवं बीसीसीएल निदेशक मुरली कृष्ण रमैया से कोयला भवन में मिले एवं कोलियरी क्षेत्र की सड़क, पानी, रोजगार, स्वास्थ्य इत्यादि पर चर्चा की एवं इन कार्यो को अविलंब कराये जाने की माँग की, साथ ही माँग पत्र भी सौंपा.
विधायक सिन्हा ने पी बी एरिया अंतर्गत ए बी सेक्शन में पीट वाटर सप्लाई में जर्जर हो चुके पाइप को बदलने की, पूर्व की भांति भूली में टैंकर से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने ,भूली के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने ,भूली ए ब्लॉक में वीर कुंवर सिंह सामुदायिक भवन के पास सेड निर्माण ,न्यू दिल्ली चौराहा के पास डीप बोरिंग कराये जाने, बरारी कोक प्लांट के बगल के तालाब जो काफी गंदा हो गया है उसे अविलंब साफ करवाने ,बीसीसीएल अधिकारियों की तरह सभी कर्मचारियों को भी परिचय पत्र निर्गत किए जाने ,पी बी क्षेत्र के सोनी देवी पुत्रवधू एवं गंगिया देवी का नियोजन शीघ्र दिए जाने इसके लिए उच्चतम न्यायालय के नियोजन संबंधी आदेश पहले से होने की बाद विधायक सिन्हा ने बीसीसीएल सीएमडी को बताई . साधन कुमार मिश्रा पिता स्वर्गीय बंशीधर मिश्रा गोपीनाथडीह (मुनीडीह परियोजना) के जमीन अधिग्रहण के बदले उनकी पत्नी किरण मिश्रा को नियोजन दिए जाने, इस मामले में भी न्यायालय से नियोजन दिए जाने संबंधी आदेश होने की बात विधायक सिन्हा ने बताई.
आईएमई उम्र निर्धारण वरीयता सूची, जाब सूटेबिलिटी ,बोर्ड का तिथि वार शेड्यूल कंपनी के वेबसाइट पर अग्रिम में प्रकाशित किए जाने, अवकाश प्राप्त कर्मियों के मेडिकल कार्ड का नवीकरण ऑनलाइन कराए जाने केंद्रीय चिकित्सालय जगजीवन नगर धनबाद में स्पेशलिस्ट डॉक्टर न्यूरो, किडनी ,कार्डियोलॉजिस्ट का पदस्थापना किए जाने एवं फार्मासिस्ट नर्स एवं दवा की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने ,लोयाबाद कोक प्लांट सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 को जोड़ियां नदी के डैम से पुल तक सफाई ( मिट्टी कटाई) एवम दोनों तरफ छठ घाट का निर्माण कराये जाने, पांडरकणाली पंचायत मे सी एस आर मद से विवाह मंडप का निर्माण कराये जाने आदि कई मुद्दों पर बी सी सी एल सीएमडी से विधायक राज सिन्हा की सकारात्मक वार्ता हुई. बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता एवं बीसीसीएल निदेशक मुरली कृष्ण रमैया ने जल्द से जल्द इन सभी कार्यों को पूरा किए जाने की बात कही एवं सभी पर कागजी कार्रवाई शुरू होने की बात बताई .धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ बालमुकुंद राम, मनोज मालाकार आदि उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

