सिंदरी शहरपुरा बाजार में ए टी एम सुविधा की मांग…

सिंदरी शहरपुरा बाजार में ए टी एम सुविधा की मांग…

धनबाद (SINDRI): चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दिपू ने आर बीआई और एसबीआई प्रबंधन से शहरपुरा बाजार में एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। चैंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने प्रबंधन से कहा है कि आज छोटे छोटे बाजार में भी व्यवसाय के लिए एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहरपुरा बाजार सिंदरी क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है वाबजूद यहां एटीएम की सुविधा नही दी गयी है। दीपक कुमार ने एस बीआई की एसीसी गेट पर स्थित एटीएम की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया है कि यह एटीएम लंबे समय से बंद है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्होने

एफसीआई प्रबंधन से भी अनुरोध किया है कि वह एटीएम के लिए बैंकों को रियायती किराये पर जगह उपलब्ध कराये।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *