रांची में हिंदपीढ़ी के छाता मस्जिद के पास अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार…

रांची में हिंदपीढ़ी के छाता मस्जिद के पास अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार…

रांची(RANCHI): हिंदपीढ़ी इलाके में मंगलवार को पुलिस ने एक आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले मो. अल्फाज नामक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। DIG सह SSP चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी SP राजकुमार मेहता और कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने छाता मस्जिद के पास कार्रवाई की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा
SSP चंदन सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मो. अल्फाज हथियार के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही उसके पास कोई वैध कागजात मिला। इसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया।

SSP ने कहा कि यह गिरफ्तारी रांची में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना को रोका गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मो. अल्फाज इस हथियार का उपयोग किस उद्देश्य से करने वाला था।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *