विधायक राज सिन्हा ने सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार हेतु शिलान्यास किया…

विधायक राज सिन्हा ने सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार हेतु शिलान्यास किया…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने आज धनबाद प्रखंड के अरलगढ़ीया पंचयात अंतर्गत कुसुम गढ़िया में सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार हेतु शिलान्यास किया.

इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, हमारा लक्ष्य धनबाद विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित तालाबों का जीर्णोधार करवाएं ताकि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा सुलभ हो सके साथ ही स्थानीय लोग मत्स्य पालन कर स्वरोजगार खड़ा कर संके वहीं वर्षा का पानी का भी तालाब में भंडारण होने से उसका स्तर भी बना रहेगा.

इस अवसर पर मुख्य रूप से अरलगढ़ीया पंचायत की मुखिया नीतू सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा, दुबराजडडीह के मुखिया रमेश सिंह, राजू सिंह, विकाश चौधरी, रवि सिन्हा, राजीव महतो, प्रदीप पासवान, संतोष पासवान, राजेश रजक, विनोद सिंह, सदानंद बर्नवाल, मटुकधारी चौधरी, केदार बर्नवाल, शिवनंदन पासवान सहित कई स्थानीय आम लोग एवम पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *