बैठक के पूर्व सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर राज्यस्तरीय राज भवन घेराव मे धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण शामिल हुए।
राँची(RANCHI): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू और सह-प्रभारी बेला प्रसाद ने पूरे झारखंड में नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक राँची मे हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। । झारखंड के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षो और नगर निगम क्षेत्र के नवनियुक्त प्रवेक्षक सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक तथा सभी नगर निकायों के प्रभारी और पर्यवेक्षक शामिल हुए।
चुनावी रणनीति पर हुई गहन चर्चा
बैठक के दौरान प्रदेश प्रभार के. राजू ने नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जिलाध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की उपस्थिति मजबूत करें तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएं। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से झारखंड प्रभारी ने संगठन सृजन पर विस्तार से जानकार लिया। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा रांची और धनबाद मे संविधान बचाव रैली में धनबाद जिला की भागीदारी पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद में सभी प्रखण्ड कांग्रेस और नगर कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारीगण को संबंधित प्रखण्ड ,नगर मे बैठक बुलाकर नोटिफिकेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
जनसंपर्क और सामूहिक भागीदारी पर जोर
राजू ने कहा कि नगर निगम चुनावों में जीत के लिए जनसंपर्क सबसे अहम है। उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि वे गली-मोहल्लों तक पहुँचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें और पार्टी के एजेंडे को लेकर जागरूकता फैलाएँ। साथ ही, उन्होंने युवाओं और महिलाओं को चुनाव प्रचार में अधिक से अधिक शामिल करने पर बल दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’ ने कहा कि पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर काम करेंगे और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में ले जाएँगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य झारखंड के हर नगर निगम में जनता का विश्वास जीतना है।
चुनावी अनुशासन और सोशल मीडिया रणनीति
बैठक में सह-प्रभारी बेला प्रसाद ने चुनावी अनुशासन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रचारित करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि चुनावी आचार संहिता का पालन करते हुए प्रचार किया जाए।
बैठक के अंत में सभी नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए नगर निगम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी और झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल थे। अब पार्टी की ओर से जल्द ही चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देकर प्रचार अभियान तेज किया जाएगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, मदन महतो, विजय सिंह, शमशेर आलम, पंकज कुमार मिश्र, रविंद्र वर्मा, रविरंजन सिंह मनोज यादव, गोपाल कृष्ण चौधरी इरफान खान,मंटू दास, राजू दास, बबलू दास, राजेश राम, चौधरी, मोइन अंसारी, अकिव जावेद, अशोक कुमार सिंह,योगेन्द्र सिंह योगी, पप्पू पासवान, अरविंद कुमार, गौतम पासवान गोपाल धारी.
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

