बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सैनिकों की पत्नियों की संस्था AWWA को एक करोड़ से अधिक दान दे कर देश का दिल जीता… बॉलीवुड के अन्य स्टार के चुप्पी पर उठ रहें है सवाल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सैनिकों की पत्नियों की संस्था AWWA को एक करोड़ से अधिक दान दे कर देश का दिल जीता… बॉलीवुड के अन्य स्टार के चुप्पी पर उठ रहें है सवाल…

मुंबई (MUMBAI): प्रीति ज़िंटा ने भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) को ₹1.10 करोड़ की राशि दान की है, ताकि वीर नारियों और शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मान और सहारा मिल सके…

यह योगदान उन्होंने पंजाब किंग्स की CSR फंड से अपने हिस्से के तौर पर दिया है।

प्रीति ज़िंटा ने साबित कर दिया कि असली स्टार वही होता है जो देश के वीरों को नमन करता है।

उन्होंने कहा:
“यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है कि मैं हमारे बहादुर सैनिकों के परिवारों को कुछ लौटाऊं।”
“हमारे सैनिकों की कुर्बानियों का कोई मोल नहीं हो सकता, लेकिन हम उनके परिवारों का हाथ थामकर उनके सफर को आसान ज़रूर बना सकते हैं।”

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *