झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के रेलवे यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रेलवे ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। हावड़ा-ओडिशा और बिहार-यूपी मार्ग की ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्री कंफर्म टिकट रद्द करा रहे हैं। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मंगलवार को तीन सौ से अधिक यात्रियों ने कंफर्म टिकट रद्द कराया। बता दें कि 20 मई से 28 जून तक दिन बदलकर आठ जोड़ी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने बताया कि गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में एक दिन रद्द करने, मार्ग बदलने और परिचालन दूरी कम करने का आदेश दक्षिण पूर्व जोन से हुआ है। इससे हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 20 मई से 26 जून तक, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 21 मई से 28 जून तक, टाटा-गुवा मेमू ट्रेन 21 मई से 28 जून तक, टाटानगर-राउरकेला मेमू ट्रेन 21 मई से 28 जून तक और टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 मई से 26 जून तक रद्द रहेगी।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

