पूर्व पार्षद सहित पांच लोगों के घर डुगडुगी बजा इश्तेहार चिपका गयी पुलिस…

पूर्व पार्षद सहित पांच लोगों के घर डुगडुगी बजा इश्तेहार चिपका गयी पुलिस…

रांची(RANCHI) : मारपीट और गोलीबारी के मामले में रांची पुलिस ने पूर्व पार्षद सहित पांच फरार आरोपितों के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में हिंदपीढ़ी थाना पुलिस द्वारा की गई। इन फरार संदेही गुनहगारों के घर पर ढोल-नगाड़ा बजाते हुए पहुंची और सभी के घरों के बाहर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या 06/25 के तहत की गई, जिसमें फरार नामजद अभियुक्त मो. अशलम, मुन्ना उर्फ अकबर, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू उर्फ मो. अकबर और आशिफ उर्फ आशिफ हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के यारब लेन, मोजाहिदनगर स्थित आवासों पर विधिसम्मत रूप से इश्तेहार अधिपत्र (प्रोक्लेमेशन नोटिस) चिपकाया। यहां याद दिला दें कि 21 जनवरी 2025 को इरशाद उर्फ अप्पू नाम के युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी घटना को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *