“लव जिहाद” के खिलाफ धनबाद सर्व हिंदू समुदाय ने रणधीर वर्मा चौक पर किया रोष पूर्ण प्रदर्शन….कहा… हिंदू बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दें सरकार…

“लव जिहाद” के खिलाफ धनबाद सर्व हिंदू समुदाय ने रणधीर वर्मा चौक पर किया रोष पूर्ण प्रदर्शन….कहा… हिंदू बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दें सरकार…

धनबाद(DHANBAD): शहर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला तूल पकड़ चुका है। शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर सर्व हिंदू समुदाय से समाजसेवियों और महिला संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया…

धरना में शामिल समाजसेवियों का आरोप है कि धनबाद के भूली का एक युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और अब उसे लेकर फरार हो गया ..

प्रदर्शन में मौजूद पीड़िता के चाचा ने बताया कि बरामुड़ी की रहने वाली लड़की का नाम प्रगति कुमारी है और आरोपी युवक का नाम आरिफ खान है..आरोपी युवक मुनीडीह का रहने वाला है, पहले से तीन बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि वह AWPL नामक कंपनी में काम करता था लेकिन उसके पास किसी भी तरह की आधिकारिक पहचान नहीं है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी का AWPL कंपनी से जुड़ी हुई थी।

महिला समाज की अध्यक्ष रीना साहू ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों में माता-पिता को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और ऐसे मामलों के लिए कड़े कानून बनाए जाएं..

प्रदर्शनकारी बार-बार यही नारे लगाते रहे – “प्रगति को इंसाफ दो” और “आरिफ खान को गिरफ्तार करो।”

इधर ये मामला उस वक्त तुल पकड़ लिया जब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कार्रवाई की मांग… हालांकि ये मामला महज प्रेम प्रसंग का है या लव जिहाद का अब तक साफ नहीं है…पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रहीं है..

NEWS ANP के लिए गोविंद की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *