कतरास(DHANBAD): NSUI ने कतरास कॉलेज प्रबंधन को आवेदन देते हुए मांग की गई है कि कॉलेज ड्रेस कोड में काले रंग का उपयोग हो रहा है जिसे बदला जाना चाहिए।
बताते चलें कि पिछले दिनों में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में स्व • बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। कार्यक्रम में प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि काले रंग के ड्रेस कोड का प्रवेश वर्जित रहेगा बावजूद कतरास कॉलेज के छात्र छात्राएं अपने ड्रेस कोड के साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश कर गए थे जिस कारण उन्हें परिसर में घूमने और कार्यक्रम में शामिल रहने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था।
अनुमानित है कि अगले माह में महामहिम राष्ट्रपति का आगमन विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह के निमित्त हो सकता है ऐसे में काले ड्रेस का होना फिर से छात्र छात्राओं की परेशानी बढ़ा सकता है।
NEWS ANP के लिए कतरास से सौरभ की रिपोर्ट

