सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी की लिटरेरी सोसायटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाइनल ईयर सदस्यों के लिए एक भावुक और यादगार फेयरवेल फोटोशूट का आयोजन किया गया, जो दिनांक 19थ मई को संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक औपचारिक विदाई नहीं था, बल्कि उन अनमोल पलों को सहेजने की एक खूबसूरत कोशिश थी, जो वर्षों की हँसी, चर्चाओं और रचनात्मक सहयोग से संजोए गए थे।
इस विशेष अवसर पर लिटरेरी सोसायटी के प्रोफेसर प्रभारी प्रो. अकरम की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और आत्मीयता दोनों को बढ़ा दिया।
लिटरेरी सोसायटी का यह अनोखा प्रयास एक बार फिर यह सिद्ध कर गया कि कभी-कभी भावनाओं को शब्दों से ज़्यादा असरदार ढंग से तस्वीरें बयाँ कर जाती हैं।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

