सिंदरी(SINDRI):बीआईटी सिंदरी की प्रतिष्ठित प्रतिनिधि पत्रिका सह मीडिया निकाय “सर्जना” द्वारा एक भावुक और यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अंतिम वर्ष के सदस्यों को विदाई दी गई। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्रशासनिक भवन के सामने पूरे उत्साह और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इसके अंतर्गत सीनियर्स के लिए एक विशेष फोटोशूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्लब के सदस्यों की ओर से सीनियर्स के कॉलेज जीवन की सुनहरी यादों को संजोने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर सर्जना की प्रभारी प्राध्यापक ‘डॉ माया रंजन राय’, पूर्व मुख्य संपादक आयुष कुमार एवं सभी सर्जना सदस्य उपस्थित थे। डॉ माया ने अंतिम वर्ष के सभी सदस्यों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ दी एवं उज्जवल भविष्य का कामना किया। यह सभी सदस्यों के लिए अत्यंत भावुक पल था।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

