यूजर चार्ज की वसूली स्थगित, संपत्ति करदाताओं के लिए सेटलमेंट योजना….

यूजर चार्ज की वसूली स्थगित, संपत्ति करदाताओं के लिए सेटलमेंट योजना….

दिल्ली(DELHI) :एमसीडी की ओर से घरों से कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए यूजर चार्ज को फिलहाल स्थगित कर दिया है। साथ ही, सभी वर्गों के संपत्ति करदाताओं के लिए विशेष सेटलमेंट योजना की घोषणा की गई है। इसके तहत लोग पांच वर्षों का कर चुकाकर एनओसी ले सकेंगे और उन पर कोई ब्याज या जुर्माना भी नहीं लगेगा। यह घोषणा मेयर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद किया।बैठक में विभिन्न नागरिक संगठनों ने यूजर चार्ज को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं और बताया कि इसे बिना पूर्व चर्चा व प्रक्रिया के लागू किया गया था। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यूजर चार्ज आम आदमी पार्टी ने बिना किसी सार्वजनिक विमर्श और कानूनी प्रक्रिया के लागू किया, यही इसके व्यापक विरोध की मुख्य वजह है। उन्होंने मेयर से मांग की है कि इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए और इसके औचित्य पर आम नागरिकों व व्यापारिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाए। मेयर ने कहा कि आरडब्ल्यूए बैठक और वीरेंद्र सचदेवा की सलाह पर इस वर्ष 2025-26 में यूजर चार्ज नहीं लिया जाएगा। वीरेंद्र सचदेवा ने संपत्ति कर भुगतान में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि लोग कर देना चाहते है, लेकिन बीते वर्षों के ब्याज व जुर्माने ने उन्हें असहाय बना दिया है। अब यह सेटलमेंट योजना हजारों करदाताओं के लिए राहत का जरिया बनेगी। यूजर चार्ज को लागू करने से पहले जिस कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन जरूरी था, वह नहीं किया गया। मेयर ने भरोसा दिलाया कि सभी नागरिक संगठनों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवार बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें जनहित में नीतियां तय की जाएंगी।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *