गुरुवार को हाटन रोड मे नाली निर्माण का शुरू होगा कार्य मेयर बिधान उपाध्याय और चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने किया दौरा…

गुरुवार को हाटन रोड मे नाली निर्माण का शुरू होगा कार्य मेयर बिधान उपाध्याय और चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने किया दौरा…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के हाटन रोड में आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने दौरा किया, मेयर के साथ निगम के चेयरमेन अमर नाथ चटर्जी भी उपस्थित रहे, इस दौरे के दौरान उन्होंने हाटन रोड स्थित सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण, दुकानों का अनधिकृत निर्माण, और टोटो व ऑटो के कारण यहाँ जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस प्रशासन ने ऑटो के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय किए हैं, लेकिन टोटो के लिए अभी तक कोई निश्चित जगह नहीं बनाई गई है। मंगलवार सुबह मेयर विधान उपाध्याय और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने हटन रोड पहुँचकर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। मेयर ने टोटो चालकों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाने की भी बात कही। दूसरी ओर, दुकानदारों ने बताया कि नाली निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, इसलिए वे अपनी दुकानें हटा लेंगे।मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि नाली निर्माण के लिए राशि आवंटित हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा, “हल्की बारिश में जलजमाव की समस्या से बचने के लिए नालियों पर अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आज से दुकानदार अपनी दुकानें हटाना शुरू करेंगे और गुरुवार से निगम कार्य शुरू कर देगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस दिशा में प्रयास किया गया था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण काम पूरा नहीं हो पाया। अब इस बार कार्य को पूरा किया जाएगा।ट्रैफिक जाम के समाधान के लिए मेयर ने बताया कि निगम के 13 नंबर पार्किंग को ऑटो स्टैंड में बदला जाएगा, ताकि सड़क पर ऑटो खड़े न हों। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं।इस पहल से हटन रोड की ट्रैफिक और जलजमाव की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। सोमवार को आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने हटन रोड का दौरा किया। उन्होंने बताया कि खराब निकासी व्यवस्था के कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है। नालियों के ऊपर और सड़क पर अवैध अतिक्रमण ने इस समस्या को और गंभीर कर दिया है। इसके समाधान के लिए मंगलवार को दुकानदारों को शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया गया और गुरुवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की गई।

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *