झारखंड(JHARKHAND) : जिस पति के साथ सात फेरे लिये, सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया, उसी पति को खौफनाक मौत दे दी ललिता देवी ने। इल्जाम है कि ललिता देवी ने अपने पति बुधन उरांव को कुल्हाड़ी से काट डाला। हैवानियत की हद तो पार पार हो गयी जब उसने पति की डेड बॉडी पर कई बार कुल्हाड़ी से प्रहार किया और शव को क्षत-विक्षत कर दिया। उसके बाद सबूत छुपाने के मकसद के पति की डेड बॉडी को टॉयलेट के सोख्ता गड्ढे में दफन कर दिया। वारदात के तीन रोज के बाद जब लाश की दुर्गंध इलाके में फैलने लगी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने ललिता देवी से बुधन उरांव के बारे में पूछा तो पहले वह लोगों को गोल-गोल घुमाने लगी। लेकिन थोड़ी देर बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लोगों को उसने बताया कि बीते गुरुवार की रात पति के साथ उसका झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। पति बुधन उरांव ने पत्नी ललिता के शरीर पर कई जगहों पर दांत काट लिया था। तब ललिता ने बुधन को धक्का दिया और वह जमीन पर गिर पड़ा। तभी ललिता ने पास रखा कुल्हाड़ी उठा लिया और पति पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद पति के शव पर कई दफा टांगी से वार किया और लाश को टॉयलेट के सोख्ता गड्ढे में छुपा दिया।
इधर, लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मिली सूचना पर पुलिस बुधन उरांव के घर पहुंची। महिला से जब पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद में सोख्ता की खुदाई कर बुधन का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया। महिला ने बताया कि नशे की हालत में बुधन हैवान बन गया था। मारपीट करते हुए कई जगह पर दांतों से काट दिया था। ऐसे में उसने मजबूरी में उसकी हत्या कर दी। दिल दहलाने वाली घटना पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत के गरिहारा गांव से सामने आयी है।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

