आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल का आसनसोल इलाका रविवार को भारतीय सेना के पराक्रम का गवाह बना एक तरफ जहाँ तृणमूल ने सेना के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाला तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी सेना के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाला हम बताते चलें की पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारतीय सैनिकों के इस पराक्रम को सलाम करने के लिए रविवार को आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में टीएमसी ने रैली निकाल कर सेना के पराक्रम को सम्मान किया। आसनसोल शहर में आईएनटटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में गिरजा मोड़ से राहा लेन तक रैली निकाली। रैली में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज थामे भारत माता के जयकारे लगाए। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, असीमा चक्रवर्ती, आकाश मुखर्जी ,रबीउल इस्लाम, मोहम्मद कमाल, अधीर गुप्ता, मनोज रजक सहित अन्य टीएमसी नेता मौजूद थे। बाराबनी में आयोजित रैली में विधायक विधान उपाध्याय असित सिंह आदि थे। कुल्टी में भी आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं भाजपा द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा मे भाजपा के पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी, सहित भाजपा के कई अन्य नेता और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे जिन्होंने देश प्रेमी गानो और नारों को लगाकर पुरे आसनसोल इलाके को गुंजा दिया तो वहीं दूसरी ओर रह चलते लोगों ने भी तिरंगा यात्रा मे शामिल होकर भारतीय सेना को पराक्रम को सम्मान देने का काम किया.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

