बीरभूम खैरसोल थाना ने पांच ट्रक क्वार्ट्ज पत्थर समेत पांच को किया गिरफ्तार…

बीरभूम खैरसोल थाना ने पांच ट्रक क्वार्ट्ज पत्थर समेत पांच को किया गिरफ्तार…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल बिरभूम जिले के खैराशोल थाना पुलिस ने अवैध रूप से बिना किसी कागजात के ही कीमती क्वार्ट्ज पत्थर अवैध रूप से तस्करी करने वालों के ऊपर कार्रवाई करते हुए क्वार्ट्ज पत्थर से भरे पांच ट्रक सहित पाँच तस्करों को गिरफ्तार किया है, इस मामले मे पुलिस ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी की पश्चिम बर्दवान जिले के पाण्डेश्वर की ओर से खैराशोल थाना इलाके से होते हुए लोकपुर होकर झारखंड झारखंड की ओर क्वार्ट्ज पत्थरों से भरी पांच ट्रक जा रही है, जिस सुचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और पांचो ट्रकों के साथ करीब पांच तसकरों को गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गए तस्करों के पास से क्वार्ट्ज पत्थर के कोई वैध कागजात नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि पांच ट्रकों में भर्ती करीब 150 मैट्रिक टन यह कीमती क्वार्ट्ज पत्थर जब्त किया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि यह पत्थर लोह कारखाने आदि में काम आता है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को दुबराजपुर अदालत मे पेश किया वहीं दूसरी ओर बीरभूम में अवैध कोयला भर्ती ट्रक भी जब्त किया गया साथ मे एक को गिरफ्तार भी किया गया है, बताया जा रहा है की बीरभूम जिले के खैराशोल थाना इलाके के पाईगोडा ग्राम के पास पुलिस ने एक ट्रक भर्ती अवैध कोयला जब्त किया है. इस घटना में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि ट्रक में करीब 20 टन अवैध कोयला मिला है. उक्त कोयला के संबंध में कोई कागजात नहीं पाया गया. इसके बाद ट्रक समेत कोयला को जब्त कर लिया गया है वही ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है.

NEWSANP के लिए पश्चिमी बंगाल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *