इस्लामाबाद/नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रजाउल्लाह निजामानी उर्फ अबू सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसको सिंध प्रांत के मटली शहर के फालकारा चौक के पास मारा गया, जहां हमलावरों ने उसे घर से निकलते ही निशाना बनाया और मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया
सैफुल्लाह खालिद लंबे समय से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सूची में वांछित था। वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था, जिसमें कई निर्दोष नागरिक और सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है, लेकिन पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के बीच बढ़ते आपसी टकराव और रॉ के संभावित जवाबी नेटवर्क को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

