बिहार : 29,947 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा पावर प्लांट, PM मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात…

बिहार : 29,947 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा पावर प्लांट, PM मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात…

बिहार(BIHAR):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी बिहार दौरा राज्य के लिए बेहद खास होने जा रहा है. क्योंकि प्रधानमंत्री अपने इस दो दिवसीय दौरे के दौरान बिहार को अरबों नहीं खरबों की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को संबोधित कर सकते हैं.
इसके अलावा वह 30 मई को रोहतास के विक्रमगंज में अपनी जनसभा के दौरान औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इस प्लांट के बनने के बाद इससे राज्य को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी. यह प्लांट एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा. बिक्रमगंज में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम में दिल्ली वापस लौट जाएंगे.
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत बिहार में जो 10 नए एयरपोर्ट बनने हैं, उनमें से मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, वीरपुर, सहरसा और मुंगेर में बनने वाले छह एयरपोर्ट की निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इन हवाई अड्डों के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की दो टीमें 22 से 27 मई तक बिहार के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे इन प्रस्तावित स्थलों पर जाकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *