सिंदरी के आफिसर्स क्लब में शोक सभा का आयोजन कर पत्रकार अनिल आशुतोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

सिंदरी के आफिसर्स क्लब में शोक सभा का आयोजन कर पत्रकार अनिल आशुतोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

धनबाद(SINDRI): लायंस क्लब सिंदरी द्वारा रविवार की शाम रोहड़ाबाँध आफिसर्स क्लब में प्रखर पत्रकार शिक्षाविद सह लायंस क्लब अध्यक्ष अनिल आशुतोष जी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हर कोई अनिल आशुतोष नहीं हो सकता।

अनिल आशुतोष के जीवन में विविधता थी। वे सिंदरी कालेज में भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष भी थे। लायंस क्लब के अध्यक्ष, टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार भी रहे। किसी भी विषय पर बेबाक राय विचार देने के लिए उन्हें जाना जाता था। अनिल जी लीवर सिरोसिस से पीड़ित थे। उनके बच्चों ने ईलाज के दौरान दिल्ली में उनके लिए 120 यूनिट खून की व्यवस्था की थी। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विज्ञान का विद्यार्थी हर बात पर कसौटी करता है। मृदुभाषी अनिल आशुतोष के भावनाओं से सभी जुड़े थे। सिंदरी विधायक सह शिक्षाविद चंद्रदेव महतो ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारे छात्र आंदोलन के समय उनके साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझे भी प्रोत्साहित किया था। समाज सेवी बिजय झा ने कहा कि बच्चों ने दिखाया कि उनमें भी अनिल जी का अंश है। इस अवसर पर लायंस क्लब ने अनिल आशुतोष के स्मृति में बाजार में पेयजल बूथ, ट्रेकर स्टेंड में पैसेंजर सीट और उनके नाम पर रक्तदान शिविर तथा मेडिकल कैंप लगाने की घोषणा की।

इस अवसर पर स्व अनिल आशुतोष के पुत्र मृणाल, छोटी बहन आभा देवी, भगिना पीयूष, धनबाद के विधायक राज सिंहा, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बीआईटी सिंदरी निदेशक डॉ पंकज राय, सिंदरी के पूर्व विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी, पूर्व बियाडा चेयरमैन विजय झा, हर्ल सिंदरी एच आर हेड विक्रांत कुमार, एच आर आशुतोष चंदन, ब्रमेश्वर शर्मा, सत्यभूषण सिंह, हरेंद्र सिंह, रत्न अग्रवाल, सुरेश महतो, सतीश मिश्रा, राहुल पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अशोक कुमार, दिनेश सिंह, सोनू गिरी, प्रशांत दुबे, दिलीप रिटोलिया, घनश्याम ग्रोवर, अशोक गोयल, गिरीधारी अग्रवाल, रमेश शर्मा, शैलेश सिंह, विजय सिंह, प्रकाश बाउरी, शशि भूषण गुप्ता, डी एन सिंह, रोहित सिंह, बृजेश सिंह, मनजीत सिंह उप्पल, विकास राय, अखिलेश सिंह, हरविंदर सिंह, मनोज मिश्रा, मनोज तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार, राजेश चौधरी, शशि सिंह, अभिषेक वाजपेयी, माशूक अहमद, प्रभात बच्चा सहित सैंकड़ों गणमान्य नागरिक ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *