दिल्ली(DELHI): शुक्रवार शाम दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिशएनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदला. तेज आंधी के साथ-साथ बारिश शुरू हुई. इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. नोएडा के कई इलाकों में तेज आंधी चली, फिर हल्की बारिश भी हुई. शाम करीब 5 बजे दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है. आंधी-बारिश के कई वीडियो भी सामने आए. जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे राजधानी में मौसम ने अपने तेवर बदले.
मालूम हो कि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-NCR में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया था. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

