पुलिस तंत्र का शर्मनाक चेहरा, अफसर के लिये बंद हुआ थाना…

पुलिस तंत्र का शर्मनाक चेहरा, अफसर के लिये बंद हुआ थाना…

झारखंड(JHARKHAND) : पलामू की पुलिसिंग में एक ऐसा पल आया, जिसने वर्दी की गरिमा को सवालों में डाल दिया, जब SDPO आलोक कुमार टूटी को खुद अपनी ही पुलिस चौकी में घुसने से रोक दिया गया। रात का सन्नाटा था, गश्ती पर निकले SDPO ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को रंगेहाथों पकड़ा और उसे लेकर रेहला थाना पहुंचे। मगर वहां दरवाजे पर ताला जड़ा मिला। कॉल किया, जवाब नहीं मिला। अफसर बाहर खड़े रहे, अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। जब पूछताछ हुई, तो ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी ने बताया, “सर, यह ताला थानेदार के आदेश पर लगाया गया है।” रिपोर्ट तैयार हुई। पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन तक मामला पहुंचा। कार्रवाई हुई और थानेदार तत्काल सस्पेंड कर दिये गये। अब मेदिनीनगर टाउन थाना के सब-इंस्पेक्टर गुलशन बिरुआ रेहला के नये थानेदार होंगे।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *