तृणमूल विधायक हरेराम सिंह के बेटे ने सड़क जाम कर की आर्तिसबाजी…

तृणमूल विधायक हरेराम सिंह के बेटे ने सड़क जाम कर की आर्तिसबाजी…

पार्टी मे हुई सांगठनिक फेर बदल मे पिता को जिले के चेयरपर्शन बनाए जाने की ख़ुशी मे इलाके को किया धुँवा -धुँवा

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):जामुड़िया पश्चिम बंगाल मे होने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने तृणमूल मे सांगठनिक फेर बदल की है, जिस फेरबदल मे पार्टी के अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष की नई लिस्ट तैयार की है, जिस लिस्ट मे नए और पुराने चेहरों दोनों को मौका दिया गया है, ऐसे मे पश्चिम बर्धमान के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को बनाया गया है, जबकि जिले के चेयरपर्शन का दाइत्व जामुड़िया के तृणमूल विधायक हरेराम सिंह को शौंपा गया है, जिससे विधायक के बेटे प्रेमपाल सिंह का ख़ुशी का कोई ठिकाना नही है, एक तरफ जहाँ उन्होंने अपने सोसल अकाउंट के जरिये पार्टी और पार्टी के तमाम छोटे बड़े नेताओं और कर्मियों को बधाई दी और मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी सहित अभिषेक बैनर्जी को सुक्रिया अदा किया तो वहीं दूसरी ओर वह जामुड़िया स्थित अपने पार्टी कार्यालय के सामने वो भी अपने समर्थकों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया और बिच सड़क पर जमकर आर्तिसबाजी की विधायक के बेटे द्वारा किये जा रहे आर्तिसबाजी से पूरा इलाका धुँवा -धुँवा हो गया हर तरफ पटाखों से निकली बारूद की गंध फैल गई, इस दौरान विधायक के बेटे को जामुड़िया की जनता का थोड़ा भी ख्याल ना रहा की वह सड़क के रास्ते कहीं अपनी निजी कार्य के लिये जल्दबाजी मे जाने वाले हैं, वह भूल गए की उनकी आर्तिसबाजी से फैलने वाले धुंवे से आस -पास के इलाके के रहने वाले लोगों को कितना दिक्कत और समस्या का सामना करना पड़ा होगा, इन तमाम चीजों को वह भूलकर वह खुलेआम अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपनी मनमौजी करते रहे यह समझकर की राज्य की सत्ताधारी पार्टी तो उनकी ही है साथ मे पार्टी के विधायक तो उनके पिता हैं और अब तो पार्टी ने उनको जिले के चेयरपर्शन के पद से भी नवाज दिया है, तो ऐसे मे उनको बोलने और टोकने वाला कौन है, आर्तिसबाजी ख़त्म होने के बाद विधायक के बेटे ने सड़क जाम हटा लिया और काफी मुश्किलों से सड़क पर वाहनों की आवाजही दोबारा बहाल हो सकी.

NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *